Skip to main content

Surguja News Today

डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लुंण्ड्रा सरगुजा के कक्षा 12वीं का परिणाम रहा उत्कृष्ट!

डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लुंण्ड्रा सरगुजा के कक्षा 12वीं का परिणाम रहा उत्कृष्ट

CBSE द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में डी.ए.वी.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लुंण्ड्रा के विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम कुल 70% रहा है । विद्यालय से कुल सम्मिलित 13 विद्यार्थियों में 9 छात्र उत्तीर्ण , 2 पूरक एवं 2 पुनः रिपीट हुए हैं| इस प्रकार अगर विषयवार देखें तो विज्ञान संकाय में तरुण दास 74.4 % के साथ प्रथम, अमन प्रधान 66% द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर राजकमल 65.2% रहा । वही वाणिज्य संकाय में देखें तो गजेंद्र सिंह 64 % के साथ प्रथम स्थान, वर्षा गुप्ता 63.2% लाकर द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर 2 विद्यार्थी अखिलेश एवं हर्ष गुप्ता रहे।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रॉबिंस यादव एवं शिक्षकों ( विवेक गोयल, बाल्मीकि सिंह, अंजू केरकेट्टा, राहुल गुप्ता, ज्योति,मुकेश सोनी आदि) ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज