नवपदस्थ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया पदभार ग्रहण

नवपदस्थ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया पदभार ग्रहण

Shaif firdousi मनेंद्रगढ़ 10 मई 2023 ध् विगत दिनों राज्य स्तर पर हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण में एम.सी.बी कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव का स्थानांतरण संयुक्त सचिव के पद पर सामान्य प्रशासन विभाग में की गई है तथा 2008 बैच के आईएएस श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की नवीन पदस्थापना मनेंद्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर में कलेक्टर के पद पर की गई है। शासन के जारी आदेश के परिपालन में श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बुधवार को कलेक्टर कक्ष में सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव से विधिवत चार्ज ग्रहण किया। पूर्व में श्री दुग्गा नगर निगम कमिश्नर के पद पर राजनांदगांव रायपुर और भिलाई में तथा जिला पंचायत सीईओ के पद जशपुर कवर्धा और राजनांदगाँव में कार्य कर चुके हैं। श्री दुग्गा राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके पूर्व श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा मिशन संचालक समग्र शिक्षाए तथा अतिरिक्त प्रभार रजिस्ट्रार को ऑपरेटिव सोसाइटी के पद पर पदस्थ थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज