
फर्जी पट्टे बनवा लिए जाने की शिकायत पर जांच प्रारंभ, प्रथम दृष्टया में ग्राम भटको के तत्कालीन पटवारी निलंबित
Shaif firdousi- अंबिकापुर तहसीलदार बतौली ने बताया कि तहसील बतौली के ग्राम भटको में गत दिवस 28 अप्रैल को फर्जी पट्टा बनवा लेने की शिकायत मिली थी। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं कलेक्टर द्वारा विस्तृत जांच के निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी कड़ी में बतौली तहसीलदार ने बताया है कि निर्देश के परिपालन में 29 अप्रैल 2023 को ग्राम भटको में उपस्थित होकर गठित टीम के साथ विस्तृत रूप से फर्जी पट्टे की त्वरित जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम दृष्टया में ग्राम भटको के तत्कालीन पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 254









