Surguja News Today

सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा मिसिरपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन

सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा मिसिरपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन।

सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा मिसिरपारा में श्रीमद् भागवत कथा का 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सांय 3 बजे से 7 बजे तक सात दिवसीय भव्य साप्ताहिक उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठी जी महाराज के माध्यम से श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन संगीतमय कथा द्वारा किया जा रहा है। प्रथम दिवस यानी 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत महात्म्य आदि कथा,
द्वितीय दिवस यानी 15 अप्रैल दिन शनिवार को शुकदेव परीक्षित जन्म एवं विदुर चरित्र
तृतीय दिवस यानी 16 अप्रैल दिन रविवार को ध्रुव चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र
चतुर्थ दिवस यानी 17 अप्रैल दिन सोमवार को वामन अवतार रामजन्म एवं कृष्णजनमोत्सव
पंचम दिवस यानी 18 अप्रैल दिन मंगलवार को श्री कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा
षष्ठम दिवस यानी 19 अप्रैल दिन बुधवार को महारास लीला एवं रूक्मणी विवाह
सप्तम दिवस यानी 20 अप्रैल दिन गुरुवार को सुदामा चरित, सुकदेव विदाई एवं फूलों की होली एवं गीता पाठ एवं 21 अप्रैल दिन शुक्रवार को हवन, पूर्णाहूति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है।
प्रथम दिवस से ही कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालुओं का भक्तिमय भीड़ देखने को मिला।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज