पीएचसी लुण्ड्रा व यूपीएचसी नवापारा को मिला प्रथम पुरस्कार

पीएचसी लुण्ड्रा व यूपीएचसी नवापारा को मिला प्रथम पुरस्कार
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के हाथों पुरस्कृत
डीपीएम व यूपीएम भी हुए पुरस्कृत
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने दी बधाई

Shiaf firdousi अम्बिकापुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा को बेहतर काम के लिए क्रमशः कायाकल्प योजना व आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव द्वारा 13 अप्रैल को राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व शील्ड से सम्मानित करते हुए पीएचसी लुण्ड्रा को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ पुष्पेंद्र राम को श्रेष्ठ डीपीएम व डॉ अमीन फिरदौशी को श्रेष्ठ शहरी कार्यक्रम प्रबंधक के रूप के पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा को शासकीय अस्पतालों में सफाई प्रबन्धन, रोग नियंत्रण, भवन एवं परिसर सौंदर्यीकरण, रोग सेवा में सुधार, स्वच्छ भारत मिशन का क्रियान्वयन, स्वच्छ अस्पताल योजना में किए गए कार्यों के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा को आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। कायाकल्प योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परसोड़ी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। दोनों अस्पतालों को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज