
भिवानी में 5 हजार लेती महिला SI गिरफ्तार:पैसों की रिकवरी से जुड़े केस में डिमांड; लघु सचिवालय से एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया काबू
भिवानी2 दिन पहले
पैसों की रिकवरी से जुड़े केस में डिमांड; लघु सचिवालय से एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया काबू|!
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में रिश्वतखोर SI मुन्नी।
हरियाणा के भिवानी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लघु सचिवालय में महिला SI मुन्नी देवी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SI पैसों की रिकवरी करने की एवज में 5 हजार की डिमांड कर रही थी। मुन्नी देवी बवानी खेड़ा थाना में तैनात है।
बता दें कि बवानी खेड़ा थाना में एक महिला का केस चल रहा है। जिसमें कुछ की पैसों की रिकवरी होनी थी। आरोप है कि इसी रिकवरी की एवज में जांच अधिकारी SI मुन्नी देवी ने 5 हजार रुपए की डिमांड की। शिकायतकर्ता ने घटना की शिकायत हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। भिवानी और हिसार की टीम ने संयुक्त रूप से लघु सचिवालय के पास 5 हजार रुपए लेते SI मुन्नी देवी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बवानी खेड़ा पुलिस थाने में रिकवरी के मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। जिस पर हिसार व भिवानी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









