Surguja News Today

ब्रेकिंग – बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत लटोरी में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

अंबिकापुर से माही सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत लटोरी में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

ग्राम पंचायत लटोरी विकास खंड सूरजपुर में जहां पर श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर से विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर का आयोजन आज 26 मार्च 2023 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वर्गीय दादी जी श्रीमती शिवचनिया जयसवाल की स्मृति एवं श्री बालाजी हॉस्पिटल के तत्वाधान में लटोरी भवन में आयोजित किया गया जिसमें श्री बालाजी हॉस्पिटल की पूरी टीम लटोरी में आई हुई है ।

रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित शिविर में विभिन्न बीमारियों और इलाज के बारे में जानकारी दिया गया ।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बनारसी लाल जयसवाल के सानिध्य में हो रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में आए हुए श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के मेडिसिन विभाग के हेड एमडी डॉक्टर दीपक जयसवाल ने बताया कि दस विभाग की टीम शिविर में आए हुए हैं और उन्होंने बताया कि 4 से 5 घंटे में कम से कम 200 मरीजों को देख चुके हैं किंतु यहां पर चिकित्सा का अभाव होने के कारण मरीज काफी गंभीर रूप से आ रहे हैं जिनको सभी चिकित्सक पूर्ण रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं उन्होंने आयुष्मान भारत का मरीजों को किस तरह से लाभ उठाना चाहिए ये भी जानकारी दिया है और निःशुल्क दवाई भी वितरण करवाई।
शिविर में आए श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर की टीम में दस विभागों की टीम द्वारा
1. डॉक्टर दीपक जयसवाल एमडी
2. डॉक्टर वेद प्रकाश नेत्र रोग
3. डॉक्टर आमीन कुरैशी आर्थो
4. डॉक्टर टी डी मखीजा कार्डियो
5. डॉक्टर पंकज मोदनवाल डेंटल
6. डॉक्टर सुमाती गोयल नाक कान गला
7. डॉक्टर मनीष चौरसिया न्यूरो
8. डॉक्टर नेताजी गरड गैस्ट्रो
9. डॉक्टर कमलेश पटेल पीडियाट्रिक
10. डॉक्टर निशा एम वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ

शिविर में आए लोगों को लाभान्वित किया गया।

श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में हमारी महिला मोर्चा की माताओं बहनों का भी बहोत बड़ा योगदान रहा है जो ग्राम पंचायत लटोरी से हैं और जनहित के कार्य में सम्मिलित हो कर कार्य कर रहे हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज