Surguja News Today

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में अगरिया समाज अपने जाति में केवल अगरिया लिखे :जोसेफ।

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में अगरिया समाज अपने जाति में केवल अगरिया लिखे :जोसेफ

1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण


अम्बिकापुर 22 मार्च 2023/ अगरिया समाज के नेता जोसेफ ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आगामी 01 अप्रैल 2023 से छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा। सर्वेक्षण के लिए जनपद स्तर से रिजर्व सुपरवाईजर तथा सुपरवाईजर द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए रिजर्व टीम सहित प्रगणक दल का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया है की अगरिया समाज अपने जाति में समाज के लोग जाति अगरिया बताएं जिससे आने वाले समय में शासन से मिलने वाली सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न हों।
आज समाज जाति के जगह अगरिया नहीं लिखवाने के कारण आदिवासी आरक्षण का लाभ नई ले पा रही है। अगरिया समाज के लोग आदिवासी वर्ग में आने के बाद भी आज शासन के कई योजनाओं से वंचित हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज