
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत एक पक्ष के लोगो ने सड़क को लेकर फिर किया था चक्काजाम।
आपकों बता दें कि वर्तमान में निर्माणधीन सड़क जो बिलासपुर चौक से भलुवा मोड तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो विधिवत डीपीआर से स्वीकृत सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


लेकिन कुछ लोगो के द्वारा स्टाप डेम पुल के ऊपर से सड़क निर्माण कराना चाहते हैं। जिसको लेकर 1 एक किलोमीटर अलग से बरगीड़ीह चौक से हाई स्कूल बरगीड़ीह तक अति आवश्यक मानते हुए सड़क का निर्माण कराए जानें के लिए विधायक लुण्ड्रा प्रीतम राम ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भी लिखा है। जिसमे साफ उल्लेख किया गया है कि बाजार एवम अस्पताल होते हुए हाई स्कूल तक आवागमन की दृष्टिकोण से सड़क निर्माण करना अन्यंत आवश्यक है । जिससे साफ होता है की सड़क दोनो ओर से संचालित हो सकती है। अब ऐसे में कुछ यू कहे तो नेताओ द्वारा राजनीति रोटी सेंकने चक्का जाम किया जा रहा हैं और जिला प्रशासन का वक्त खराब किया जा रहा है।
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत।
मौके पर पहुंचे लुंडरा तहसीलदार रवि भोजवानी ने आंदोलनकारियो से उनका राय जाना और पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयो से विचार विमर्श कर मामले को शांत कराया गया। मामले को शांत कराने में तहसीलदार लुण्ड्रा रवि भोजवानी, सब इंजीनियर सरिता ठाकुर, सब इंजीनियर गुल हक, थाना प्रभारी संदीप कौशिक, युवा पत्रकार सैफ फिरदौसी, हलीम फिरदौसी अमीरूल फिरदौसी, अब्दुल मलिक अनिल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









