बतौली – सचिव व सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस !

कलेक्टर ने किया रीपा एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण
सचिव व सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को लुण्ड्रा, बतौली एवं सीतापुर जनपद के गोठानों में रीपा के अंतर्गत स्थापित हो रहे औद्योगिक इकाइयों तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बतौली जनपद के ग्राम बिलासपुर में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही के कारण पंचायत सचिव एवं आरईएस के सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बतौली जनपद के तरागी गोठान का निरीक्षण किया। यह रीपा के अंतर्गत चयनित गोठानों में से एक आदर्श गोठान है। कलेक्टर ने गोठान में गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए कार्य की गति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह की दीदियों से बातचीत कर गोठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। दीदियों ने बताया की गोठान से जुड़कर हमे आत्मनिर्भरता की राह मिली है। कलेक्टर ने बतौली जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि रीपा गोठान में चलने वाली गतिविधि के संबंध में प्रशिक्षण दिलाना आवश्यक है। आने वाले आधुनिक मशीनों के बारे में उन्हें ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित करें। गाँव के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करायें। तरागी गोठान में ही कुछ युवाओं ने खेल मैदान बनवाने और समतलीकरण हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने युवाओं की माँग पर तत्काल सहमति देते हुए जनपद सीईओ को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर ने सीतापुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भूसु पहुँचे। भूसू में हायर सेकेण्डरी स्कूल को नवीन स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के लिए चिन्हांकित किया गया है। स्कूल में रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्कूल भवन के मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए स्कूल के सभी कमरों में फॉल सीलिंग के कार्य और सभी खिड़कियों में स्लाइडर लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही भवन के सभी हिस्सो में अच्छी गुणवत्ता के टाइल्स लगाने के लिये कहा। कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। इसके साथ ही भवन में रंग-रोगन के कार्य को भी गुणवत्तापूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने इसके पूर्व लुण्ड्रा जनपद के गोठान तुरियावीरा गोठान एवं असकला में स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज