Surguja News Today

रघुनाथपुर शिविर में 20 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड ।एसडीएम श्री आर.एस. ठाकुर ने बताया कि

रघुनाथपुर शिविर में 20 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड

अम्बिकापुर 3 मार्च 2023 लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों को आयुष्मान कार्ड मौके पर ही जारी किया गया। शिविर में करीब 50 व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। मांग से संबंधित 11 आवेदनों का निराकरण किया गया।
एसडीएम श्री आर.एस. ठाकुर ने बताया कि शिविर में मांग और शिकायत के 82 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था जिसमें से मांग के 11 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गए। शिविर में अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी बारी-बारी दी गई।
शिविर में अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज