Skip to main content

Surguja News Today

Sarguja-निम्हा के प्रभारी प्राचार्य को दायित्व से किया गया पृथक, एक माह का रुका वेतन!


निम्हा के प्रभारी प्राचार्य को दायित्व से किया गया पृथक, एक माह का रुका वेतन

अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने 3 मार्च 2023 को लखनपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निम्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 व्याख्याता 2 सहायक शिक्षक, 1 सहायक ग्रेड-2, 3 सहायक ग्रेड-3 एवं 1 भृत्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई का अभाव भी पाया गया। प्राचार्य के उपरोक्त कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा व्याख्याता एलबी श्री सोनाराम को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करते हुए माह मार्च 2023 को वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि निरीक्षण के दौरान व्याख्याता इतिहास श्री श्री नंदकेश्वर राम सांडिल्य, व्याख्याता संस्कृत श्री अरविंद कुमार सोनी, व्याख्याता वाणिज्य श्री सतीश कुमार तिर्की, व्याख्याता जीव विज्ञान श्री ठाकुर राम चौहान, व्याख्याता इतिहास कुमारी शांति टंडन, व्याख्याता अंग्रेजी श्री सोनू राम लहरे, व्याख्याता गणित श्री जितेन्द्र सिंह, व्याख्याता हिन्दी श्री रामसकल पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान श्री रमापति साहू एवं श्री नीतिराज भगत, सहायक ग्रेड-2 श्री ओम प्रकाश माली, सहायक ग्रेड-3 श्री मदनलाल सत्यम एवं श्रीमती लीलावती तथा भृत्य श्री राममूर्ति यादव बिना किसी सूचना के संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गये।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज