कमिश्नर लेंगे कलेक्टर व सीईओ की समीक्षा बैठक।

कमिश्नर लेंगे कलेक्टर व सीईओ की समीक्षा बैठक

कमिश्नर डॉ संजय कुमार अलंग 22 फरवरी को मैनपाट में कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत की समीक्षा बैठक लेंगें। इस बैठक में सरगुज़ा संभाग के जिलों के कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सहित सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के लिए आवंटित राशि व व्यय की समीक्षा होगी।
डॉ अलंग 21 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर अम्बिकापुर पहुंचेंगे। वे 22 फरवरी को प्रातः 8 बजे मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे व कलेक्टर – सीईओ कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। 23 फरवरी को अम्बिकापुर में कार्यालयीन एवं न्यायालयीन कार्य का सम्पादन करेंगे। 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेने के पश्चात बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज