Skip to main content

Surguja News Today

लुण्ड्रा _जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. की नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया

लुण्ड्रा _जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. की नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया साथ ही हितग्राहियों को 16 एटीएम एवं 12 केसीसी कार्ड का वितरण किया एवं कर्मा, 2 ग्रुप शैला एवं डंडा नृत्य करने वालों को पुरुस्कार वितरण किया । बैंक के शुभारंभ होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली साथ ही ग्रामीणों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर सरगुजा के द्वारा किया गया साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत CEO श्री विश्वदीप जी,जिला सहकारी केंद्रीय मर्या.बैंक के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व विधायक श्री रामदेव राम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री गंगा प्रशाद एवं उपाध्यक्ष श्री त्रिलोकी सिंह,लुण्ड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मु.यूनुस खान, सरपंच श्रीमती हसूली बाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री राजेश तिवारी, श्री बिरेन्द्र सिंह, श्री हलीम फिरदौसी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अनवर फिरदौसी, जनपद CEO श्री एस एन तिवारी पत्रकार शैफ फिरदौसी सहित बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज