Surguja News Today

सर्व नाई सेन समाज को जल्द मिलेगा सामाजिक भवन हुआ भूमिपूजन

सर्व नाई सेन समाज को जल्द मिलेगा सामाजिक भवन हुआ भूमिपूजन

सरगुजा / सर्व नाई सेन समाज सरगुजा अंबिकापुर के सामाजिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री परमसंम्मानीय श्री टी एस सिंह देव जी के मुख्य आतिथ्य में घुटरा पारा पानी टंकी के पास अंबिकापुर में संपन्न हुआ।
बहुत लंबे वर्षों से समाज की भूमि के लिए प्रतीक्षा थी जिसे दिलाने का कार्य छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा जी ने पूरा कराए जिसके लिए सर्व नाई सेन समाज सरगुजा हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बड़े भैया श्री राकेश गुप्ता जी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम जी,जिला कांग्रेस कमेटी के संघटन महामंत्री बड़े भैया सैयद अख्तर हुसैन जी, जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश गुप्ता जी,लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता जी,अम्बिकापुर विधायक प्रतिनिधि श्री मदन जयसवाल जी,संयुक्त महामंत्री श्री रजनीश सिंह जी,पूर्व युवा अध्यक्ष ग्रामीण सरगुजा श्री उत्तम राजवाडे जी,ब्लॉक महामंत्री अम्बिकापुर शहर विकास केसरी जी,इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता गण भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी का स्वागत का सर्व नाई सेन समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष अविनाश कुमार जी के नेतृत्व में माँ महामाया मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाल कर भूमि पूजन स्थल तक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जी को ससम्मान लाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा जिले के अध्यक्ष पारस नाथ ठाकुर जी एवं आभार प्रकट संभागीय युवा अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने किया।
श्री टी एस सिंह देव जी ने कहा सर्व नाई सेन समाज सदैव हमारे साथ हर सुख दुख में रहा है और यह समाज सभी वर्ग के समाज के लिए सदैव हर सुख दुख में साथ रहते है , इनके समाज के द्वारा जो मान सम्मान मिलता रहा है उसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता इनके समाज को अपने विधयाक मद से 10 लाख रुपए भवन निर्माण में सहयोग करने का वादा किया।
इस कार्यक्रम में सर्व नाई सेन समाज सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री नरेन्द्र ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमाकांत ठाकुर,जशपुर जिले के अध्यक्ष श्री उमाशंकर ठाकुर,सर्व नाई सेन समाज सरगुजा जिले के युवा अध्यक्ष भाई संजय ठाकुर सैलून संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर , सूरजदेव ठाकुर जी , संतोष श्रीवास,सुखदेव ठाकुर,राम लखन ठाकुर ,रामगोपाल ठाकुर, गणेश ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा ,सतेंद्र ठाकुर,वैभव ठाकुर जी ,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती गिरजा ठाकुर ,प्रिया श्रीवास, सबिता देवी, सावित्रि देवी,प्रह्लाद ठाकुर जी,नित्यानंद ठाकुर जी ,मनोज ठाकुर ,संतोष ठाकुर, पंकज ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,मंटू ठाकुर,विजय ठाकुर,दीपक ठाकुर, प्रियांशु कुमार,अर्पित कुमार एवं सरगुजा जिले के पदाधिकारी गण तथा सभी जिले के अध्यक्ष गण प्रदेश प्रभारी गण महिलाएं बच्चों सहित सैकड़ों की मात्रा में उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज