Surguja News Today

Surguja संभाग – कमिश्नर डॉ अलंग का भ्रमण कार्यक्रम


कमिश्नर डॉ अलंग का भ्रमण कार्यक्रम

आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग 8 एवं 10 फरवरी 2023 को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ अलंग विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। 8 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे अम्बिकापुर से राजपुर के लिए प्रस्थान कर जनपद एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे।
डॉ अलंग 10 फरवरी 2023 को प्रातः 9 बजे अम्बिकापुर से बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर जाबर गोठान, अमृत सरोवर तालाब निर्माण, बलरामपुर ट्रांजिस्ट हॉस्टल निर्माण, वृद्धा आश्रम भवन निर्माण, बिहान चौपाटी का निरीक्षण करेंगे। डॉ अलंग 12ः30 बजे से तातापानी, गर्म जल स्त्रोत्र एवं खासपारा में जलजीवन मिशन का निरीक्षण, इन्द्रावतीपुर विवादह नरवा ट्रीटमेंट एवं बरवाही पण्डोपारा में जल जीवन मिशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 2 बजे से रामानुजगंज वन वाटिका एवं मॉडल आंगनबाड़ी का निरीक्षण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण कर अपराह्न 3 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज