राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्ही, विकास खंड रामानुजनगर का सात दिवसीय शिविर ग्राम राजापुर में प्रारंभ हुआ है। शुभारम्भ कार्यक्रम में रामानुजनगर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू पहुँचे, इनके द्वारा मां सरस्वती एवं विवेकानंद के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर, पुष्प चढ़ाकर प्रारंभ किया किया गया।
एबीईओ श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “छात्र अपना लक्ष्य तय करें, और उसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील हो जाए। समाज सेवा करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करें। राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। हमें विवेकानंद जी के आदर्शो को जीवन में अपनाना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वंशधारी सिंह (संकुल समन्यवक) विशिष्ट अतिथि श्री यशवंत कुमार राजवाड़े (अध्यक्ष शाला प्रबंध एवम विकास समिति) राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम राजापुर की सरपंच श्रीमती सनमेत सिंह ने थीं। सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गौतम लाल साहु ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आगामी 7 दिनों के शिविर की रूपरेखा बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन माध्यमिक शाला राजापुर के शिक्षक मनबोध दास मानिकपुरी ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षिका अर्चना सिंह ने किया। आज के उद्घाटन शिविर अनेक ग्रामीण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।










