
कैट सरगुजा ने प्रशासनिक अधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
अंबिकापुर। दीपावली पर्व के अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सरगुजा के पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा महापौर से सौजन्य भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कैट सरगुजा के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर से मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समन्वय, विश्वास और सहयोग को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

कैट सरगुजा की इस पहल को प्रशासन और व्यापारिक जगत के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर सुरक्षित सरगुजा और समृद्ध सरगुजा के संकल्प को भी दोहराया गया।
सुरक्षित सरगुजा, समृद्ध सरगुजा!












