कुर्में बांध में नहाने गया 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा, मौत एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकाला

कुर्में बांध में नहाने गया 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा, मौत एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकाला

मवेशियों को नहलाने के बाद खुद पानी में उतरा था युवक, अचानक गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत तीरकेला कुर्में बांध में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक के गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की तलाश के लिए मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में शुरू की 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से दोपहर 12.30 बजे युवक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद कुन्नी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है और मार्ग काम करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रबिल खलखो पिता जुग साय खलखो, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तीरकेला 9 नवंबर दिन सोमवार दोपहर बैलों को दाना खिलाने से पहले अपने साथियों के साथ कुर्में बांध में मवेशियों को नहलाने गया था। मवेशियों को नहलाने के बाद युवक स्वयं नहाने के लिए बांध के गहरे पानी में उतर गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की शिकायत कुन्नी पुलिस चौकी में की गई। शाम होने के कारण 10 नवंबर दिन मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से युवक केशव को बाहर निकाला पुलिस ने सब का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है वहीं घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज