
लमगांव में 32 लाख रुपए से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन
विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Rupesh gupta विशेष संवाददाता —लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लमगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां 32 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन विधायक प्रबोध मिंज ने किया। भवन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी और छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राहुल चोपड़ा, ग्राम पंचायत सरपंच पातर साय और पंचायत सचिव तीर्थराज तिवारी मंडल महामंत्री दिलीप प्रजापति, बुद्धसागर, मनोज नायक, कैलाश पटेल, कांता पटेल, धनराज एक्का, प्रांजल कौशिक, जय प्रकाश एक्का, शिवशंकर सिंह, पंच धानेश्वर नागेश, टीना नागेश, अनिल लकड़ा, विनय पटेल, विकास पटेल, पवन नागेश, त्रिवेदी नागेश, प्रियेश पटेल, मनोज बैक, उपेंद्र पटेल, नानो तिर्की, देवंती लकड़ा और विरमा देवी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।












