मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने राजस्थान का  किया शैक्षणिक भ्रमण।             

मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने राजस्थान का  किया शैक्षणिक भ्रमण।                          

SNT NEWS-एस.एम. पी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल, कल्याणपुर के 31    विद्यार्थियों ने 15 अक्टूबर से 21अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्धि ऐतिहासिक विरासत कला संस्कृति एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित कराना तथा उन्हें पुस्तकिए ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण यात्रा की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 को अंबिकापुर से अजमेर के लिए ट्रेन द्वारा हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने जोधपुर पहुंचकर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने प्रसिद्ध जसवंत थाड़ा, मेहरानगढ़ किला, क्लॉक टावर मार्केट तथा मंडोर गार्डन का अवलोकन किया। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थियों को राजस्थान की इतिहास स्थापना कला और स्थानीय संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिला। 18 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने जैसलमेर के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में उन्होंने पोखरण किले का भ्रमण किया, देश की परमाणु शक्ति को समझा तथा शाम को थार रेगिस्तान में कैंप पहुंचकर डेजर्ट सफारी का आनंद लिया। रेगिस्तान का अनूठा वातावरण विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। 19 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने जैसलमेर के प्रसिद्ध जैसलमेर किले, पटवो की हवेली तथा गड़ीसर झील का भ्रमण किया। इन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों में विद्यार्थियों को राजस्थान की गौरवशाली विरासत और पारंपरिक वास्तुकला को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया। 20 अक्टूबर को विद्यार्थी दिल्ली पहुंचे और हमारे देश की पहचान इंडिया गेट पहुंच कर ढ़ेरों फोटो खिंचवाए। उसके पश्चात बंगला साहब गुरुद्वारा जाकर दर्शन किया, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया और शाम में विद्यार्थियों ने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं भारतीय परंपराओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। 21 अक्टूबर विद्यार्थी सकुशल अंबिकापुर लौट आए। पूरी यात्रा उत्साह, आनंद और सीखने के अनुभव से परिपूर्ण रही। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग अनुशासन समप्रबंधन तथा सामूहिक रूप से कार्य करने जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी अनुभव किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी यात्राएँ बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नई चीज़ सीखने की भावना प्रोत्साहित करती है। इस प्रकार राजस्थान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।       

श्रीमती श्वेता सिन्हा          
प्राचार्या सह निदेशक            
मॉडर्न कान्वेंट स्कूल समूह

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज