सूरजपुर ब्रेकिंग:कार और मोपेड में भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर ब्रेकिंग:कार और मोपेड में भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सूरजपुर सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित अंबेडकर चौक पर कार और मोपेड के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान जीतू राम, पिता मनबोध, निवासी ग्राम केशव नगर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम तत्काल सक्रिय हुई। हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक क्रमांक 131 प्रमेंद्र शर्मा एवं वाहन चालक कृष्णा राजवाड़े ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सूरजपुर अस्पताल भिजवाया।

सड़क हादसे के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज