लुण्ड्रा के असकला में विभागीय अभिसरण बैठक आयोजित, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

अंबिकापुर/लुण्ड्रा SNT NEWS – एकता आजीविका संकुल संगठन असकला में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को विभागीय अभिसरण बैठक का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत लुण्ड्रा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।
बैठक में आयुष, पशुपालन, रेशम, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, वीबी-जी राम जी, पेंशन, आवास, विद्युत, उद्यानिकी सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा एकता संकुल संगठन असकला से जुड़ी लखपति दीदियों, पशु सखी, कृषि सखी, उद्योग सखी, अन्य कैडर सदस्यों और हितग्राही महिलाओं ने भी सहभागिता की।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं, गतिविधियों और हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी साझा की। साथ ही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
इस दौरान उपस्थित दीदियों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना नामांकन भी कराया। बैठक के माध्यम से विभागों और आजीविका संकुल संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल की गई।












