नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े के अथक प्रयासों से मिली बड़ी सौगात: 38 विकास कार्यों हेतु ₹389.91 लाख की अंतिम स्वीकृति जारी

नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े के अथक प्रयासों से मिली बड़ी सौगात: 38 विकास कार्यों हेतु ₹389.91 लाख की अंतिम स्वीकृति जारी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का नगरवासियों की ओर से जताया आभार

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर  राजेश गुप्ता
भटगांव / सूरजपुर: नगर पंचायत भटगांव में विकास कार्यों को नई गति देते हुए छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के अंतर्गत 38 महत्वपूर्ण विकास कार्यों हेतु ₹389.91 लाख (तीन करोड़ नवासी लाख इक्यानवे हजार रुपये) की अनुदान राशि की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े के सतत एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप शासन द्वारा यह बड़ी सौगात स्वीकृत की गई है। इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री व उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी तथा महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के प्रति समस्त नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से सहृदय आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार:

अध्यक्ष श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि इस स्वीकृति से नगर के विभिन्न वार्डों में आम जनमानस की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होंगी और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से:

सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण: वार्ड क्रमांक 02 में अमरियापारा से चन्द्रपुर पारा तक मुख्य सड़क, वार्ड 15 में कृष्णा कनेडिया घर से सोनी घर तक सड़क, वार्ड 03, 06, 08, 09, 10, 12 एवं 14 में सी.सी. रोड, सड़क मरम्मत, पुलिया (कल्वर्ट) एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।

विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट पोल विस्तार: वार्ड क्रमांक 02, 11, 14 तथा वार्ड 15 (कुदरिया पारा) के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु विद्युत पोल विस्तार एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

जन-सुविधा एवं सौंदर्यीकरण कार्य: बस स्टैंड से सी.एच.पी. चौक तक फुटपाथ निर्माण, साप्ताहिक बाजार में आर.सी.सी. स्लैब निर्माण, वार्ड क्रमांक 09 में नगर पंचायत कार्यालय भवन का रेनोवेशन तथा चबूतरा निर्माण के कार्य प्रमुखता से कराए जाएंगे।

श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि नगर पंचायत भटगांव को एक आदर्श एवं सर्वसुविधायुक्त नगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन से स्वीकृति मिलने के उपरांत अब शीघ्र ही निर्धारित विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कराकर कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे नगरवासियों को आवागमन, स्वच्छता और बेहतर प्रकाश की उत्कृष्ट सुविधा मिल सकेगी।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज