सरगुजा में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की प्रक्रिया में सुधार समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल, किसानों के हित प्रभावित होने की जताई आशंका

अंबिकापुर– SHAIF FIRDOUSI -छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं वहीं पटवारीयो के हड़ताल पर चले जाने से आम जनता को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है वही पटवारी पटवारी की मुख्य मांग में से फसल भौतिक सत्यापन यानी PV ऐप की प्रक्रिया को अव्यावहारिक बताते हुए इसमें तकनीकी सुधार की मांग की है। संघ का कहना है कि बिना नक्शा बटांकन के खसरे की डिजिटल मैपिंग से खेतों की पहचान और राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो सकती है।

संघ के मुताबिक, खेतों के चारों कोनों की फोटो लेने में जलभराव, खराब मेड़ और पहुंच विहीन मार्ग जैसी समस्याएं आ रही हैं। वहीं, गलत मैपिंग होने पर धान की फसल का रिकॉर्ड प्रभावित हो सकता है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

पटवारी संघ ने Geo Referencing Sheet और Map Overlap Sheet उपलब्ध कराने, डिजिटल मैपिंग में सुधार तथा प्राइवेट सर्वेयरों के सर्वे का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराने की मांग की है।

संघ ने स्पष्ट किया कि वह डिजिटल व्यवस्था का विरोधी नहीं है, बल्कि तकनीकी खामियों को दूर कर किसानों के हितों की रक्षा करना चाहता है। वही पटवारी ने यह भी चेतावनी दी है की मांग जल अगर पूरी नहीं की जाती है तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अनवरत जारी रहेगी

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज