दस्तावेजों की दीवार में अटका गरीबों का राशन, कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने उठी मांग

जाति-निवास प्रमाण पत्र के अभाव में खाद्यान्न योजना से वंचित पात्र परिवार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्तासूरजपुर/ओडगी  :– राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक पात्र परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सरल करने और वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र के अनेक गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते पात्र होने के बावजूद उन्हें राशन कार्ड बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन गरीब परिवारों को सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है, वे दस्तावेजों की कमी के कारण बुनियादी खाद्यान्न सुविधा से वंचित क्यों रहें?

जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पात्र हितग्राहियों के लिए नियमानुसार वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार करने अथवा सरल प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए। इससे गरीब मजदूरों, असहाय परिवारों और जरूरतमंद महिला-पुरुषों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसलिए दस्तावेजों के अभाव में किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से समस्या पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की अपील की, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह, उमझर सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह, कालामाजन सरपंच अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र साकेत शामिल रहे।

दस्तावेजों की दीवार में अटका गरीबों का राशन, कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने उठी मांग

जाति-निवास प्रमाण पत्र के अभाव में खाद्यान्न योजना से वंचित पात्र परिवार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता

सूरजपुर/ओडगी:– राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक पात्र परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सरल करने और वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र के अनेक गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते पात्र होने के बावजूद उन्हें राशन कार्ड बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन गरीब परिवारों को सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है, वे दस्तावेजों की कमी के कारण बुनियादी खाद्यान्न सुविधा से वंचित क्यों रहें?

जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पात्र हितग्राहियों के लिए नियमानुसार वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार करने अथवा सरल प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए। इससे गरीब मजदूरों, असहाय परिवारों और जरूरतमंद महिला-पुरुषों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसलिए दस्तावेजों के अभाव में किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से समस्या पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की अपील की, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह, उमझर सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह, कालामाजन सरपंच अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र साकेत शामिल रहे।


जाति-निवास प्रमाण पत्र के अभाव में खाद्यान्न योजना से वंचित पात्र परिवार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता


*सूरजपुर/ओडगी:–* राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक पात्र परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सरल करने और वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र के अनेक गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते पात्र होने के बावजूद उन्हें राशन कार्ड बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन गरीब परिवारों को सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है, वे दस्तावेजों की कमी के कारण बुनियादी खाद्यान्न सुविधा से वंचित क्यों रहें?

जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पात्र हितग्राहियों के लिए नियमानुसार वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार करने अथवा सरल प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए। इससे गरीब मजदूरों, असहाय परिवारों और जरूरतमंद महिला-पुरुषों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसलिए दस्तावेजों के अभाव में किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से समस्या पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की अपील की, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ ब्लॉक ओड़गी के अध्यक्ष गजमोचन सिंह, उमझर सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह, कालामाजन सरपंच अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र साकेत शामिल रहे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज