
खेत में भरे पानी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में पसरा मातम
SNT NEWS अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह में खेत में भरे पानी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरधारी सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरधारी सिंह अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत के पास थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह खेत में भरे पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर दरिमा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।












