अंबिकापुर: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, 2 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी रसोइया पर फेंका….

अंबिकापुर: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, 2 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी

गार्ड को कमरे में बंद किया, रसोइये पर फेंका गर्म खाना; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबिकापुर, 12 अक्टूबर। अंबिकापुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपचारी बालकों ने रसोइये पर गर्म खाना फेंका और गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। फरार हुए 6 अपचारी बालकों में से 2 को पकड़ लिया गया है, जबकि शेष 4 की तलाश जारी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं फरार होने के मामले
प्लेस ऑफ सेफ्टी से अपचारी बालकों के फरार होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सुरक्षा के इंतजामों के बावजूद अपचारी बालक फरार होने में कैसे सफल हो रहे हैं, यह जांच का विषय है।

फिलहाल 4 फरार अपचारी बालकों की तलाश जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और जिम्मेदार अधिकारियों का बयान सामने आने का इंतजार है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज