तत्काल ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम टईया में बिजली की समस्या हुई दूर

तत्काल ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम टईया में बिजली की समस्या हुई दूर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सौजन्य और रमेश गुप्ता के सहयोग से दूर हुई समस्या, ग्रामीणों ने जताया आभार

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
ग्राम पंचायत चंद्रपुर के आश्रित ग्राम टईया में कुछ दिनों से से बाधित बिजली आपूर्ति शनिवार, 10 अक्टूबर को ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद बहाल हो गई। बिजली व्यवस्था बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर सुधारने के कार्य में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सौजन्य और भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के सहयोग की अहम भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का व किसानों का फसल नुकसान होने का सामना करना पड़ रहा था। बिजली संकट की जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने समस्या के निराकरण के लिए पहल की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सौजन्य और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
ट्रांसफार्मर सुधारने का कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा बाधित होने से गांव के लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। ऐसे में समस्या का निराकरण होने से बड़ी राहत मिली है।

इस दौरान बूथ अध्यक्ष लालजीत यादव, सहदेव पैकरा, सिद्धनाथ पैकरा सहित स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता और सहयोगी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह तत्परता से पहल की जाएगी, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज