
सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: 3 दोषियों को फांसी, एक को उम्रकैद
सूरजपुर। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में सूरजपुर जिला न्यायालय के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश आनंद प्रकाश की अदालत ने मामले में दोषी पाए गए कुलदीप साहू, रिंकू उर्फ फूल सिंह और चंद्रकांत चौधरी को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं आर्यन उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
यह मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है, जब सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था।

मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला। सुनवाई के दौरान इनमें से दो आरोपियों को पूर्व में बरी किया जा चुका है। शेष आरोपियों में से तीन को अदालत ने मृत्युदंड और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले के बाद बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया का अहम चरण पूरा हुआ है।













