Lundra में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 4 युवक हिरासत में

सरगुजा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 4 युवक हिरासत में

लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाने का आरोप, लुंड्रा थाना क्षेत्र का मामला

सरगुजा। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 5 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दो नाबालिग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चार युवकों ने कथित तौर पर उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी स्कूटी और मोटरसाइकिल पर बैठाया। एक लड़की को तो उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर छोड़ दिया लेकिन आरोप है कि नाबालिग छात्रा को सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और चारों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज