
सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयासों से अम्बिकापुर–निजामुद्दीन ट्रेन को मिला दूसरा साप्ताहिक फेरा
SNT NEWS अम्बिकापुर– सरगुजा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयासों के बाद अम्बिकापुर–निजामुद्दीन ट्रेन के दूसरे साप्ताहिक फेरे का आज शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा नई रेल सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा।
क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा की आवश्यकता से अवगत कराया था। सांसद के निरंतर प्रयासों के बाद ट्रेन के दूसरे साप्ताहिक फेरे को मंजूरी मिली।
इस अतिरिक्त फेरे के शुरू होने से सरगुजा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली, निजामुद्दीन और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सांसद चिंतामणि महाराज ने इस सुविधा के लिए रेल मंत्रालय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।












