प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलनमां मंगेरगढ़ धाम में जले 5100 दीप, ग्राम पंचायतों और सरकारी कार्यालयों में भी मनाया गया जन्मदिन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलन
मां मंगेरगढ़ धाम में जले 5100 दीप, ग्राम पंचायतों और सरकारी कार्यालयों में भी मनाया गया जन्मदिन
रुपेश गुप्ता | सीतापुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सीतापुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक की ग्राम पंचायतों एवं शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। वहीं मां मंगेरगढ़ धाम में 5100 दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से धाम का परिसर जगमगा उठा।
मां मंगेरगढ़ धाम में जगमगाया परिसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर मां मंगेरगढ़ धाम में विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, मंदिर समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से धाम में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए।
दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

ग्राम पंचायतों और शासकीय कार्यालयों में भी जलाए दीप
जन्मोत्सव के अवसर पर सीतापुर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शासकीय संस्थानों में भी दीप प्रज्वलन किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज