
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने ली जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक, दिए गए कड़े दिशा-निर्देश।
:- बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लाम्बित मर्ग, चालान, खात्मा, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
:- सीसीटीएनएस पोर्टल में अधतन एंट्री रहे दर्ज, ई साक्ष्य, मालखाना इंट्री, समेत ई सिग्नेचर हेतु थाना/चौकी प्रभारियों कों किया गया निर्देशित।
:-थाना चौकी प्रभारियों कों गुम इंसानो के निवास जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन किये जाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।
:-आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील स्थानों पर विजीबल पुलिसिंग किये जाने एवं प्रभावी गस्त किये जाने हेतु किया गया निर्देशित।
:-साइबर जागृति अभियान के तहत थाना चौकी प्रभारियों कों प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु किया गया निर्देशित।
पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर दिनांक 11/09/26 कों डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निराकरण, डिजिटल व्यवस्था को लागू करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। थाना/चौकी में लंबित पुराने अपराधों, मर्ग, लंबित शिकायतों, गुम इंसान एवं खात्मा स्वीकृत मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। थाना/चौकी प्रभारियों कों लघु अधिनियम और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना/चौकी क्षेत्रों से जिला बदर योग्य अपराधियों के प्रतिवेदन तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया।

सीसीटीएनएस एवं डिजिटल पोर्टल का उपयोग:-*CCTNS के तहत ई-साक्ष्य, मालखाना एंट्री, VCNB इंट्री करने एवं Medical Report को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भेजनें हेतु निर्देशित किया गया।
• मेडिकल रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया हेतु MedLeaPR पोर्टल का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
• CCTNS में IIF-1 से IIF-6 तक की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रथम सूचना पत्र (FIR) को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व अनिवार्य रूप से ई-सिग्नेचर (E-Signature) करने के निर्देश दिए गए।
•माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस, वारंट, नोटिस एवं तस्दीकी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तामिली करने तथा ई-समंस तामील कर न्यायालय में ऑनलाइन पेश करने के निर्देश दिए गए।
वाहनों की नीलामी एवं राजसात कार्यवाही:-* थानों में ज़ब्त लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा NDPS एवं राजसात के प्रकरणों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
त्योहारों के दृष्टिगत गुम इंसान बरामदगी:- आगामी त्योहारों को देखते हुए गुम इंसान मामलों में भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कर उन्हें जल्द से जल्द बरामद करने को कहा गया।
फॉरेंसिक साक्ष्य संग्रह: संदिग्ध व गंभीर अपराधों के मामलों में FSL टीम को अनिवार्य रूप से घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर ‘विजिबल पुलिसिंग’ किये जाने के निर्देश दिए गए, पेट्रोलिंग टीम कों गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए, असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किये जाने हेतु थाना चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया।
⏩ वित्तीय धोखाधड़ी से जनता को सुरक्षित रखने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत थाना/चौकी प्रभारियों कों प्रतिदिन स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और सोसायटियों में कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत् दिनांक 17 सितम्बर 2026 को जिला सरगुजा के सभी पुलिस कार्यालयों में दीप प्रज्जवलित किये जाने एवं अभियान अंतर्गत आयोजित अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय रहने हेतु रक्षित निरीक्षक समेत थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया।
⏩ बैठक के अंत में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना चौकी प्रभारियों कों डिजिटलीकरण की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त ऑनलाइन इंट्री डिवाइस ई सिग्नेचर पेन, डिजिटल सिग्नेचर हेतु, डिजिटल क्यू आर कोड स्कैनर, डिजिटल लाइव स्कैनर, थंब मशीन प्रदान किया गया एवं उक्त प्रदाय किये गए उपकरणों का बेहतर रखरखाव कर निर्धारित उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तुल सिंह पट्टावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश भगत, उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी गांधीनगर, थाना प्रभारी मणिपुर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











