Ambikapur एक्ट का आरोपी 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट का आरोपी 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।
:- बच्चे से वाहन टकरा जाने की बात कों लेकर आरोपियों द्वारा विवाद करते हुए आहत कों गंभीर चोट की गई थी कारित।
:- प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी कों शीघ्र  गिरफ्तार कर लिया जायगा।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आकाश गोयल निवासी रायल पार्क कालोनी किसान राईस मिल रोड थाना गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09/09/26 को दोपहर 01.00 बजे प्रार्थी अपने स्कुटी से अपने दुकान जा रहा था, वाहन से रायल पार्क मोड़ के पास पहुंचा था कि प्रार्थी के स्कुटी वाहन से आदि अग्रवाल का भांजा हल्का सा टकरा गया, उक्त बच्चे कों परिजन अस्पताल ले गए जिस बात कों लेकर आदि अग्रवाल अपने साथी वंश पंडित के साथ स्कुटी से आया और वंश पंडित अपने हाथ में चाकू एवं आदि अग्रवाल बैट रखा था जो आते ही प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर बैट हांथ मुक्का से मारपीट किया गया एवं वंश पंडित द्वारा प्रार्थी कों चाकू से कूल्हे के पास गंभीर चोट कारित कर दिया गया, तब आहत/प्रार्थी मौक़ा पाकर मौक़े से किसी तरह से भागा है, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 564/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 3(5) बी. एन. एस. एवं 25-27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी वंश पंडित को पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *वंश कुमार झा उर्फ़ वंश पंडित आत्मज राजू झा उम्र 20 वर्ष साकिन नमनाकला शनि मंदिर के पास थाना गांधीनगर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरब के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटनास्थल के आस पास में कही फेक देना बताया है, आलाजरब की खोजबिन पुलिस टीम द्वारा किया गया जो आरोपी के बताये स्थान पर नही मिला, आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, प्रकरण में अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज