
अंबिकापुर: ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर दबिश
अंबिकापुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार सुबह अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम द्वारा मानसून एग्रो सहित अन्य प्रतिष्ठानों और परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से ही ईडी अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद की राशि में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है।
हालांकि, ईडी की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












