Surguja News Today

महंगाई, खाद-बीज संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आशिका कुजूर ने कहा किल्लत और महंगाई से जनता त्रस्त

महंगाई, खाद-बीज संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

बगीचा, 15 जून प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान तथा जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष यू. डी. मिंज के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के अध्यक्ष बुधराम बनवासी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बगीचा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, खरीफ सीजन में किसानों के लिए डीजल की कमी, खाद-बीज की अनुपलब्धता, कालाबाजारी तथा प्रति एकड़ खाद वितरण में कटौती के विरोध में आवाज बुलंद की गई।

धरना-प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम तहसीलदार बगीचा को ज्ञापन सौंपकर किसानों एवं आम जनता की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, कृषि कार्यों हेतु डीजल की नियमित उपलब्धता, खाद एवं बीज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।


सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के अध्यक्ष बुधराम बनवासी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर और आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने खेती-किसानी की लागत को बढ़ा दिया है, वहीं खाद एवं बीज की कमी ने किसानों की परेशानियों को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और किसानों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं राष्ट्रीय समन्वयक, आदिवासी कांग्रेस आशिका कुजूर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान, आदिवासी एवं आम जनता महंगाई और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में किसान अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भटकने को मजबूर हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों, आदिवासियों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फुलकेरिया भगत (महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी), सी. डी. बाखला (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), प्रमोद गुप्ता (पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष),
परमेश्वर यादव (प्रदेश अध्यक्ष, महकुल समाज), नासिर अली (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), हलीम फिरदौसी (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी), जसिंता केरकेट्टा (सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी), चंद्रदीप यादव (जिला अध्यक्ष, ओबीसी विभाग), विवेकानंद दास (युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष), फुलकेरिया केरकेट्टा (उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), बैजनाथ गुप्ता (उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), जोधन यादव (उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), दुर्गेश वर्मा (महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा), राधेश्याम ग्वाला उपाध्यक्ष (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा), इमरान हसन (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक विभाग), हीरालाल प्रधान (मंडल अध्यक्ष रेंगले), पृथ्वीपाल कुजूर (मंडल अध्यक्ष सरफकोंबो), गंगाधर यादव (मंडल अध्यक्ष टाटकेला), रविशंकर चौहान (उपाध्यक्ष, मंडल कांग्रेस कमेटी रेंगले), रामप्रसाद साय कोरवा (पूर्व सचिव, किसान कांग्रेस), अर्जुन यादव, धनुरजय यादव, विकास गुप्ता, राहुल यादव, श्रवण यादव, डेविड एक्का सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने एक स्वर में किसानों के हितों की रक्षा तथा महंगाई के खिलाफ संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा
जिला – जशपुर (छत्तीसगढ़)

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज