Skip to main content

Surguja News Today

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद! ट्रैक्टर घुसा छानी में, बड़ा हादसा टला

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद! ट्रैक्टर घुसा छानी में, बड़ा हादसा
सीतापुर। क्षेत्र में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामले में रेत से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर NH 43 मे बिशनपुर मे छानी (मकान के शेड) में जा घुसा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात रेत का अवैध परिवहन जारी है और भारी वाहन रिहायशी इलाकों से भी गुजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टरों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
घटना की तस्वीरें अब कई सवाल खड़े कर रही हैं। आखिरकार यदि रेत परिवहन नियमों के अनुरूप हो रहा है तो वाहन इस तरह रिहायशी क्षेत्र में कैसे पहुंच रहे हैं? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज