Surguja News Today

10 cr का 1941 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कैसे पकड़ाई इतनी बड़ी खेप पढ़िए !

10 करोड़ रुपये का 1941 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक 16 चक्का ट्रक से करीब 1941.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 11-12 जून की दरम्यानी रात बसंतपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश शर्मा (46 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा अमित अंसारी (23 वर्ष), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक सहित कुल लगभग 10 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा पहले भी गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में आरोपी रह चुका है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज