
अन्य बैंकों में खाता धारकों को खाद-बीज से वंचित करने पर किसानों का विरोध 🌾 बैंक ऋण बना किसानों के लिए मुसीबत, समिति से खाद-बीज नहीं मिलने से बढ़ी चिंता ⚡ KCC होने की सजा? किसानों ने उठाई खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग
अंबिकापुर SHAIF FIRDOUSI– जिला किसान कांग्रेस सरगुजा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में किसानों के हित से जुड़े 9 प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, तीन किस्तों में खाद वितरण की व्यवस्था समाप्त कर एकमुश्त खाद देने, किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद-बीज खरीदने की स्वतंत्रता देने तथा जरीकेन में डीजल देने पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की गई है।
इसके अलावा कृषि बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और पूरे प्रदेश में एक समान दर लागू करने की मांग भी उठाई गई। किसान कांग्रेस ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण सीमा बढ़ाकर ₹40 हजार प्रति एकड़ करने तथा धान एवं कृषि उपज का भुगतान एकमुश्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की गई है।
जिला किसान कांग्रेस ने कहा कि किसानों के हित में इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान कर कृषि क्षेत्र को राहत प्रदान करेगी।
— SNT NEWS, अंबिकापुर


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












