
ब्रेकिंग : हाथी के हमले से दंपति की मौत, मौके पर पहुंचे एसडीओ और रेंजर
बलरामपुर/राजपुर – बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुंदी के बांधपारा जंगल में हाथी के हमले से दंपति की मौत हो गई। मौके पर उप वनमंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, डिप्टी रेंजर मालती मांझी मौके पर पहुंचे।
अल सुबह करीब 5 बजे ग्राम कुंदी के बांधपारा निवासी 65 वर्षीय जूठन पिता नानसाय गोड पत्नी 55 वर्षीय सुंदरी बाई दोनो अल सुबह उठकर घर से करीब 2 सौ मीटर दूर जंगल की ओर जा रहे हैं। दंपति की हाथी से सामना हो गया। हाथी की हमले के दंपति की मौके पर मौत हो गई। गांव वालों ने इसकी सूचना तत्काल वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा को दी। वन परिक्षेत्राधिकारी ने इसकी सूचना वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी को दी।

वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि 5 हाथियों का दल कल्याणपुर जंगल मे विचरण कर रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे एक दंतैल हाथी गांव में पहुंचकर दंपती पर हमला कर दिया। वन विभाग ने मृतक दंपति को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हज़ार रुपए प्रदान की जारी है। गांव- गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समस्या दी जा रही है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












