Surguja News Today

सीतापुर में भारी बवाल: नायब तहसीलदार और विधायक समर्थकों के बीच तीखी झड़प तहसीलदार की शर्ट पर लगे दाग पूछ रहे हैं सवाल!

सीतापुर में भारी बवाल: नायब तहसीलदार और विधायक समर्थकों के बीच तीखी झड़प, मारपीट का आरोप

मुझे जमीन पर गिराकर पीटा” – नायब तहसीलदार  – घटना के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक और उनके समर्थित लोगों ने उनके साथ सरेआम मारपीट की। उन्होंने बताया, “हमले के दौरान मुझे जमीन पर  गिरा दिया गया, जिससे मेरी शर्ट पर मिट्टी के निशान साफ नजर आ रहे हैं।” तहसीलदार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस को साक्ष्य भी सौंपे हैं।

बदतमीजी का बहाना या पावर का नशा ? तहसीलदार की शर्ट पर लगे दाग पूछ रहे हैं सवाल!

अंबिकापुर/सीतापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार और स्थानीय विधायक के परिजनों के बीच विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है। राजापुर चौराहे पर हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।
घटना का मुख्य विवरण
विवाद की शुरुआत सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुई। सीमा धनकी का आरोप है कि तहसीलदार ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्होंने सीतापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मारपीट के गंभीर आरोप
वहीं, दूसरी ओर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर बीच चौराहे पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम फगेश सिन्हा ने भी तहसीलदार के दावों की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके सामने ही मारपीट की घटना हुई है।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है।
“दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।”— अजीत बसंत, कलेक्टर, सरगुजा

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज