Surguja News Today

इस पटवारी हलका में सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी से मारपीट भूमाफिया ने की पिटाई  ।

इस पटवारी हलका में सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी से मारपीट भूमाफिया ने की पिटाई  ।
CCTV में कैद हुई घटना, दरिमा थाने में शिकायत दर्ज, जांच शुरू
सरगुजा (छत्तीसगढ़) -जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी स्थित पटवारी कार्यालय में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां कथित रूप से भाजपा से जुड़े नेता मोनू कुजूर और उसके साथियों द्वारा पटवारी व उसके ऑपरेटर के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी कार्यालय में उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब आरोपी पक्ष द्वारा राजस्व निरीक्षक (आरआई) का मोबाइल नंबर मांगा जा रहा था। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया और मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि मोनू कुजूर एवं उसके साथियों ने पटवारी और ऑपरेटर के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी व लोग भय के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके।
पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब जांच का महत्वपूर्ण आधार बन सकती है। घटना के बाद पीड़ित पटवारी ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद राजस्व अमले में आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, मामले में राजनीतिक जुड़ाव सामने आने से प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज