जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Shaif Firdousi जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। शनिवार को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने विवाह की जानकारी साझा की। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल से एक नई यात्रा शुरू हुई।” उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया।

वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए लिखा, “It’s done, bro.”

दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। उमर अब्दुल्ला ने शादी के एक दिन बाद अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी साझा की।

तलाक के फैसले के तीन महीने बाद शादी

यह घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला के विवाह को समाप्त करने पर सहमति जताने के करीब तीन महीने बाद सामने आया है।

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद तलाक की प्रक्रिया को मंजूरी देने की बात कही थी। दोनों ने अपने लंबित विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने और एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।

दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार किया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने के लिए संयुक्त आवेदन पेश किया था।

मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि दोनों पक्ष अपने मतभेद सुलझाने और विवाद समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं।

1994 में हुई थी उमर और पायल की शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं।

दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में सार्वजनिक रूप से अपने अलग होने की जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी पूर्व में टिप्पणी की थी कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं।

फिलहाल उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज