
नवपदस्थ चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। बिश्रामपुर थाना में पदस्थ एएसआई विशाल मिश्रा को चौकी प्रभारी करंजी की जिम्मेदारी दी गई है। नवपदस्थ चौकी प्रभारी श्री मिश्रा ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार के दौरान चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित की जाएगी। नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण पाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Post Views: 95













