पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज

लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रियअम्बिकापुर 09 अप्रैल 2026  जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों से मुलाकात की और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया पानी की किल्लत से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि ’पानी जिंदगानी है।’ ऐसे में किसानों को धान की बजाय दलहन, तिलहन, सब्जी एवं फल-फूल की खेती करनी चाहिए, ताकि पानी की समस्या कम हो और अन्य फसलों का उत्पादन भी बढ़ सके।

श्री नेताम ने कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए उन्हें नई एवं आधुनिक खेती की तकनीकों को अवश्य अपनाना चाहिए।

लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि लुंड्रा विकासखंड आधुनिक खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। यहां के किसानों ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल तक अपनी सब्जियों की पहुंच बनाई है, जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज