
छत्तीसगढ़ वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत धरतीपारा में 47वे भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा जी के उपस्थिती में भटगांव मंडल के धरतीपारा में 47वे स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम में भाजपा का झंडा फहराया गया इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें कार्यक्रम प्रभारी स्वामी राजवाड़े व भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा भारतीय जनता पार्टी के एकात्म मानववाद का जिक्र करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो हर वर्ग का विकास करता है तथा माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश हर क्षेत्र में अग्रणी हैं वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा आज हमारे भारतीय जनता पार्टी कमल के फुल का 47 वा जन्मदिन है जो हम सब मिलकर मना रहे हैं भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था जो सपना हमारे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी देखा था आज वह पुरी तरीके से सकार हो रहा है हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है आज महिलाओ को महतारी वंदन योजना का लाभ हर घर तक पहुंच रहा है,

भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जो हर घर का विकास कर रहा है जन्म से लेकर मृत्यु तक के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है वहीं कार्यकरम में मुख्य रूप से उपस्थित वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री संतलाल प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष स्वामी राजवाड़े जी, बूथ अध्यक्ष खुलेलाल प्रजापति,बरौल के बूथ अध्यक्ष शिवनारायण राजवाड़े जी, सरपंच सरबर सिंह, सरपंच रामकुमार सिंह, पूर्व सरपंच देवीचरण सिंह , अमेरिका, अनिल,सुखन राम, रामलाल काशिपुरी, रामप्रताप, जुगेंद्र सहित सैकड़ों महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम पंचायत सलका में भी स्थापना दिवस मनाया गया

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












