
ग्राम पंचायत लिपगी में धूमधाम से आयोजित हुई गौरा पूजा, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज हुए शामिल
रुपेश गुप्ता -लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिपगी में पारंपरिक गौरा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने क्षेत्रवासियों को गौरा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकसंस्कृति और पारंपरिक पर्व हमारी पहचान हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलने की बात कही।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि महंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, महामंत्री विक्रम सिंह, प्रवीण यादव, रामेश्वर यादव, भईया लाल साहू एवं संजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









