
संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का कार्यक्रम प्रतापपुर खंड के चंदौरा मंडल में संपन्न
Rajesh gupta– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड प्रतापपुर के चंदौरा मंडल के में दिनांक 1 नवंबर दिन रविवार को सेमरा खुर्द स्कूल ग्राउंड से विजयदशमी उत्सव का पथ संचलन के पश्चात् विभाग कार्यवाह जी का उद्बोधन सम्पन्न हुआ। उद्बोधन के पूर्व स्वयंसेवकों न का गांव में अनुशासन पूर्वक कतारबद्ध पथ संचलन आकर्षण का मुख्य केन्द्र था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर ग्राम सेमरा खुर्द स्थित स्कूल मैदान में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कोरिया विभाग के विभाग कार्यवाह अमरदीप देवांगन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपने बौद्धिक उद्बोधन में उन्होंने विजयादशमी पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना विजयादशमी के पावन अवसर पर हुई थी। संघ की शताब्दी यात्रा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, संगठन, अनुशासन और निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की यात्रा है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पंच परिवर्तन को अपने आचरण एवं व्यवहार में उतारें। कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का भाव तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जगह-जगह लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मातृशक्ति एवं समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का अभिनंदन किया गया। इससे पूरे वातावरण में उत्साह, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का भाव दिखाई दिया।
इस अवसर पर खंड कार्यवाह फलेश्वर यादव जी, सह खंड कार्यवाह राजाराम यादव जी, मुख्य शिक्षक लक्ष्मी निषाद जी, प्रार्थना प्रमुख रिंकू नाविक जी, सुभाषित प्रमुख आयुष वर्मा जी सहित आशिष यादव जी, प्रदीप यादव जी, नंदेश्वर यादव जी, प्रांजल तिवारी जी, श्याम यादव जी ,धर्मसाय जी, उमेश शर्मा जी, अभिषेक कुशवाहा जी, राज यादव जी, बरत जी, सत्यदेव जी, हरिशंकर पैकरा जी, कौशल रजवाड़े जी, संस्कार मिश्रा जी, वेद जी, उज्जैन जी, सोनसाय राजवाड़े जी, दीपक जी, नीलकंठ जी, आर्यन दुबे जी सहित खंड एवं मंडल के स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों को अल्पाहार कराया गया।












