
3 करोड़ के बिजली बिल घोटाले में फ़रार चल रहे एक आरोपी को गिरफ़्तार करने में मिली पुलिस को सफलता
रुपेश गुप्ता -सीतापुर के चर्चित लगभग 3 करोड़ के बिजली बिल घोटाले के फ़रार चल रहे पाँच आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल बाक़ी आरोपी लम्बे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर।
सीतापुर – विद्युत विभाग में पदस्थ पाँच कर्मचारियों ने मिल कर सन् 2019 से लेकर 2021 तक वितरण केन्द्र सीतापुर पेटला एवं मैनपाट के बिजली बिल में हेरा भेरी कर 29429482 का घोटाला किया था जिसे लेकर विद्युत विभाग के द्वारा विभागीय टिम गठित कर मामले की जॉच कराई गई जिसने विभाग के द्वारा सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार पन्ना कार्यालय सहायक गणेश प्रसाद सिंह अरविंद सागर लाईन मेन सुनील कुमार केरकेट्टा और कम्प्यूटर आपरेटर श्रीकांत खलखो ने मिल कर ये गबन किया है विद्युत विभाग ने विभागीय जांच उपरांत इन पाँचो के खिलाफ सीतापुर थाने में 19 जनवरी 2021 अपराध पंजीबद्ध कराया था। तब से लेकर सभी आरोपी फरार थे ।गबन में शामिल आरोपी लाईन मेन सुनील कुमार केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 120B 409 IPC की धारा में जेल भेजा है।
चर्चित बिजली बिल घोटाले की शिकायत विद्युत विभाग द्वारा पुलिस को लगभग तीन साल पूर्व किया गया था पर पुलिस ने अब तक मामले में शामिल एक ही आरोपी को गिरफ़्तार करने मे सफलता मिली है मामले में शामिल बाक़ी आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
तीन साल से फ़रार चल रहे आरोपियों को पुलिस को खोजने में काफ़ी समय लगा कही पुलिस किसी दबाव में तो नहीं थी या पुलिस विभाग इनको गिरफ़्तार करना नहीं चाहती थी यह सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है।
इस विषय पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मामला काफ़ी पुराना है पूर्व के अधिकारियों द्वारा किन कारणों से अब तक कार्यवाई नहीं की मैं इस पर कुछ नहीं सकता पर मेरे संज्ञान में जैसे ही मामला आया मैंने कार्यवाई शुरू कर दिया है एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है मामले में शामिल बचे आरोपियों को जल्द गिरप्तार किया जाएगा।










